24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमन: सैन्य शिविर पर आतंकी हमले में 20 की मौत, अलकायदा ने ली जिम्मेदारी

Terrorist Attack: यमन में अल कायदा ने सैन्य अड्डे पर किया हमला बीते दिन अदन में हौती विद्रोहियों ने सैन्य शिवर पर मिसाइल हमला किया था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 3 Aug 2019, 10:40 AM IST

यमन में आतंकी हमला

अदन। यमन ( Yemen ) में बीते दिन सैन्य परेड में हुए आतंकी हमले के बाद शुक्रवार को भी आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया। अल कायदा की यमन स्थित शाखा के आतंकवादियों ने अबयान प्रांत में सैन्य शिविर पर हमला कर दिया। इस सशस्त्र हमले में 20 सैनिकों की मौत हो गई।

अबयान के एक सरकारी अधिकारी के हवाले से समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सैकड़ों अल कायदा लड़ाकों ने अबयान प्रांत के महफेद जिले में सुरक्षा बेस पर हमला बोल दिया। इसका मकसद इस खास जगह पर नियंत्रण करना था।

हाफिज सईद और मसूद अजहर पर शिंकजा कसने को भारत उठाने जा रहा बड़ा कदम

रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि सुरक्षा बलों व अल कायदा हमलावरों के बीच कई घंटों तक सशस्त्र मुकाबला हुआ।

अधिकारी ने बताया है कि संयुक्त अरब अमीरात ( UAE ) समर्थित यमनी सुरक्षा बल, सहायता के लिए अतिरिक्त सेना के पहुंचने के बाद आतंकवादियों को बेस व आसपास के इलाकों से खदेड़ने में कामयाब रहे।

सरकारी अधिकारियों ने इस बात कि पुष्टि की है कि अल कायदा हमलावरों के साथ हुए संघर्ष में 20 सैनिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

सैनिक कैंप पर मिसाइल हमला

बता दें कि एक दिन पहले यमन में हौती विद्रोहियों ने दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन में सेना के एक शिविर पर मिसाइल हमला किया था। इस मिसाइल हमले में 40 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों घायल हो गए थे।

यमन के स्वास्थ्य अधिकारी व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि गुरुवार को शिविर पर उस समय मिसाइल आकर गिरी जब परेड हो रही थी। इस मिसाइल हमले की जिम्मेदारी हौती विद्रोहियों ने ली है, जिनका राजधानी सना पर कब्जा है।

अफगानिस्तान: कंधार में तालिबान ने किया आत्मघाती हमला, 8 लोगों की मौत

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट बताया गया था कि इस हमले में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक चश्मदीद ने बताया था कि सैनिकों का एक समूह किसी का शव लेकर जा रहा था, शायद वे कमांडर थे।

बड़ी खबरें

View All

खाड़ी देश

विदेश

ट्रेंडिंग