24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान: कंधार में तालिबान ने किया आत्मघाती हमला, 8 लोगों की मौत

अफगानिस्तान में सुरक्षाबलों व तालिबानी लड़ाकों के बीच संघर्ष जारी अमरीकी विशेष दूत जल्माय खलीलजाद शांति वार्ता के लिए अफगानिस्तान आए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 30 Jun 2019, 6:52 PM IST

तालिबानी लड़ाके

अफगानिस्तान: कंधार में तालिबान ने किया आत्मघाती हमला, 8 लोगों की मौत

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबानी लड़ाकों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार संघर्ष जारी है। रविवार को अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के मारूफ जिले में तालिबानी लड़ाकों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, तालिबान की ओर से किए गए एक बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई।

टोलो न्यूज के अनुसार, प्रांतीय पुलिस प्रमुख जनरल नदीम खान ने बताया कि तालिबान के आत्मघाती हमलावरों ने इस हमले को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि इस हमले में कई सुरक्षाबल भी घायल हो गए हैं। हालांकि अभी तक इस मामले की जानकारी नहीं दी गई है कि कितने सुरक्षाबल घायल हुए हैं।

बलूचिस्तान: पुलिस लाइन्स में तीन आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी की मौत

बता दें कि अफगान युद्ध के 19 साल पूरे होने पर अमरीकी विशेष दूत जल्माय खलीलजाद शांति वार्ता के लिए अफगानिस्तान आए हैं। उनका यह सातवां दौरा था। इसके एक दिन बाद ही इस घटना को अंजाम दिया गया है।

एक दिन पहले 25 सुरक्षाबलों की मौत

मालूम हो कि अफगानिस्तान के बागलान प्रांत में शनिवार को तालिबानी विद्रोहियों के हमले में सरकार समर्थित 24 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राज्य के गर्वनर फजलुदीन मुरादी ने बताया था कि तालिबान विद्रोहियों ने शनिवार को तड़के नहरीन जिले में सरकार समर्थित सुरक्षा चौकियों पर बड़े पैमाने पर हमला किया जिसमें 24 सुरक्षाकर्मी मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए।

बाथरूम में रखे बारूद से हुआ धमाका,दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

अधिकारी ने कहा कि हमले की जांच की जा रही है। हालांकि तालिबान ने अभी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अफगानिस्तान में शांति वार्ता की पहल के बीच आतंकवादी समूहों ने हाल ही में अफगान सुरक्षा बलों के खिलाफ हमले बढ़ा दिए हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.