
crime
प्रयागराज । जिले के सराय इनायत थाना क्षेत्र के दुबावल गांव में एक घर के बाहर बने ओडीएफ शौचालय के अंदर रखा विस्फोटक पदार्थ के धमाके से दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक को गंभीर रुप से घायलावस्था में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज़ चल रहा है।
सराय इनायत थाना के अंतर्गत दुबावल गांव में दोपहर तेज धमाके हुआ गांव में हुए तेज धमाके से इलाके हड़कंप मच गया।ग्रामीणों की सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की,धामका इतना तेज़ था की पूरा शौचालय ढह गया अंदर खेल रहे दो बच्चो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक कि हालात बेहद गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़े
एसपी गंगापार नरेन्द्र सिंह का कहना है की घर के बाहर बने ओडीएफ शौचालय के अंदर एक टीन में बारूद भरकर रखा गया था। घर के बाहर बच्चे खेलते समय शौचालय तक पहुंचे। खेलते समय ही बच्चे टीन में रखे बारूद से टकराए जिससे तेज़ धमाका हुआ। धमाका होने से दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर है जिसे एसआरएन अस्पताल में इलाज़ के लिए भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि बारूद घर के शौचालय में क्यूं रखा गया था। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। घटना के बाद जिस शौचालय में धमाका हुआ उस घर के सभी पुरुष फ़रार हैं। दो बच्चों की मौत होने से गांव में मातम पसरा है। बारूद किसने रखा था इस बात की जानकारी किसी को नहीं है। मरने वाले बच्चों में एक बच्चा उसी घर का है जिसके शौचालय में धमाका हुआ जबकि दूसरा बच्चा पड़ोस का है।
जिन बच्चो कि मौत हुई है उनमें एक बच्ची है जिसकी चार साल बताई जा रही है जबकि दूसरे बच्चे की उम्र छह वर्ष थी। एसएसपी अतुल शर्मा ने कहा कि मामले की जांच के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषी पर कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि लगातार इस तरह की घटनाएं जिले में हो रही है दो दिन पहले शहर के निहाल पर इलाके में। बम बनाते समय धमाका हुआ था जिसमें एक युवक का दोनो हाथ उड़ गए थे।
Published on:
18 Jun 2019, 6:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.