18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के कैबिनेट मंत्री नंदी की मां का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; भावुक होकर बोले- मां की छाया सिर से दूर हो गई

यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की मां विमला देवी का 85 साल की उम्र में प्रयागराज के नाजरेथ हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह एक हफ्ते से भर्ती थीं। मां के जाने पर मंत्री नंदी भावुक हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, आज मां की छाया सिर से दूर हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 18 Nov 2026, 11:32 AM IST

Breaking News

Breaking News

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की मां विमला देवी का बुधवार को निधन हो गया। वह 85 साल की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। प्रयागराज के नाजरेथ हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। मां के निधन की खबर मिलते ही मंत्री लखनऊ से प्रयागराज पहुंचे। अस्पताल में मां का शव देखकर वह भावुक हो गए और रो पड़े। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर मां को याद किया। उन्होंने लिखा कि आज उनके सिर से मां की छाया दूर हो गई।