Indian Seafarer Stranded in Karachi: तीन साल के वेदांश मिश्रा बार-बार अपनी मां से पूछते हैं, 'मम्मी, पापा कब घर आएंगे?' यह सवाल परिवार के लिए दर्दनाक याद दिलाता है। वेदांश के पिता विनीत किशोर मिश्रा एक कार्गो जहाज के चीफ ऑफिसर हैं, जो अप्रैल से पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर फंसे हुए हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित उनका परिवार पिछले सात महीनों से उनके वापसी की जद्दोजहद कर रहा है।