गौतम ने कहा कि कांग्रेस समावेशी सोच के साथ सबको साथ लेकर चलती है और न जाति की, न धर्म की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय के सिद्धांत को मानती है। उनके मुताबिक देश में रहने वाले हर व्यक्ति को, चाहे वह किसी भी धर्म का हो, संसाधनों और सत्ता में बराबर की भागीदारी मिलनी चाहिए। इसी उद्देश्य से यह सम्मेलन आयोजित किया गया है।