14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

UP Police Constable Final Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सिपाही भर्ती-2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड ने सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट के साथ-साथ अलग-अलग श्रेणियों के कटऑफ अंक भी जारी किए हैं।
2 min read
Google source verification
UP Police Constable Final result 2026, UP Police, UP Police Merit List PDF, UPPRPB Result, UP Police Cut Off Marks

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल फाइनल रिजल्ट 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने बहुप्रतीक्षित आरक्षी (सिपाही) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 का अंतिम चयन परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से 14 अक्तूबर 2026 को इस संबंध में सूचना और चयन सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।

भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर फाइनल मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थी इस पेज पर नीचे दिए गए डायरेक्ट PDF लिंक पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

नाम और रोल नंबर के अनुसार चेक करें रिजल्ट

यूपी पुलिस विभाग ने फाइनल मेरिट लिस्ट को फोर्स और जेंडर (पुरुष एवं महिला) के आधार पर अलग-अलग जारी किया है। इसमें सिविल पुलिस, PAC/आर्म्ड पुलिस, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स, जेल वार्डर, माउंटेड पुलिस और फीमेल बटालियन के लिए अलग-अलग सूचियां शामिल हैं। मेरिट लिस्ट में सफल अभ्यर्थियों के नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज हैं, जिनकी मदद से उम्मीदवार अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं।










































पद का नामपदों की संख्या
आरक्षी नागरिक पुलिस10,469
आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस15,131
आरक्षी विशेष सुरक्षा बल1,341
महिला बटालियन के लिए महिला आरक्षी2,282
आरक्षी घुड़सवार पुलिस71
जेल वार्डर (पुरुष)3,279
जेल वार्डर (महिला)106
कुल पद32,679

28.86 लाख उम्मीदवारों ने किया था आवेदन

इस भर्ती में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, जिसके चलते प्रतियोगिता काफी कठिन रही। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कुल 28.86 लाख अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए आवेदन किया था। भर्ती परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को छह पालियों में किया गया था। परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी जारी परिणाम में अपना चयन और संबंधित विवरण देख सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग