प्रयागराज में स्कूल पहुंचने में महज एक मिनट की देरी 9 साल के बच्चे की जान जाने की वजह बन गई। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार सुबह बच्चा स्कूल पहुंचा तो गेट बंद होने के कारण उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। टीचर ने उसे वापस घर भेज दिया। इसके बाद बच्चा रेलवे ट्रैक के पास से होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा और तोड़फोड़ की।