27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

Prayagraj TGT PGT Protest: प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी भर्ती के लिए धरने पर बैठे छात्रों ने मंगलवार दोपहर हंगामा कर दिया। करीब 3 बजे लगभग 200 छात्रों ने चार लेयर की बैरिकेडिंग तोड़कर शिक्षा निदेशालय में घुसपैठ की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 27 Oct 2026, 5:04 PM IST

Prayagraj Students Protest

प्रयागराज में छात्रों का विरोध प्रदर्शन (Photo-IANS)

Prayagraj TGT PGT Protest: प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी भर्ती के लिए धरने पर बैठे छात्रों ने मंगलवार दोपहर हंगामा कर दिया। करीब 3 बजे लगभग 200 छात्रों ने चार लेयर की बैरिकेडिंग तोड़कर शिक्षा निदेशालय में घुसपैठ की। उन्होंने विभागों में ताला लगाने की कोशिश की, कई कुर्सियां तोड़ीं और कॉरिडोर में नारेबाजी की। इसके बाद परिसर में ही धरना जारी रखा।
छात्र सोमवार से निदेशालय के बाहर धरने पर थे। उन्होंने पुरानी नियमावली बहाल करो और एक अवसर दो के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगों पर ठोस और लिखित फैसला नहीं आता, धरना नहीं हटेगा। अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए शिक्षा निदेशालय के विभागों का अपर शिक्षा निदेशक का मेन गेट बंद कर दिया गया। छात्रों ने विभागों से अलग हटकर कैंपस में ही धरना प्रदर्शन कर रहे है। अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए कई थानों की फोर्स को तैनात किया गया है।

हनुमान चालीसा और गाना गाकर जता रहे हैं विरोध

शिक्षा निदेशालय परिसर में हंगामा के बाद सभी छात्र वहीं धरने पर बैठ गए हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि जब तक उनकी डिमांग पूरी नहीं की जाएगी तब तक वे वहां से नहीं हटेंगे। कैंपस में चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल छात्र हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। वहीं छात्राएं गाना गाकर अपना विरोध जता रही हैं।

'नई नियमावती खत्म करने की मांग'

प्रयागराज स्थित शिक्षा निदेशालय पर TGT-PGT की नई नियमावली से प्रभावित अभ्यर्थियों का धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी है। अभ्यर्थियों ने आज सुबह राष्ट्रगान के साथ धरने की शुरुआत की। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि नई नियमावली को समाप्त कर पुरानी नियमावली को फिर से बहाल किया जाए। अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी मांग केवल पुरानी नियमावली की बहाली और नई नियमावली की समाप्ति है।

प्रदर्शन को लेकर सपा ने बीजेपी पर बोला हमला

प्रयागराज में हो रहे छात्र विरोध प्रदर्शन को लेकर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदर्शन को लेकर समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने एक्स पर एक पोस्ट किया है।
इसमें लिखा है कि यूपी के प्रयागराज में TGT-PGT स्टूडेंट्स ने हंगामा किया है। BJP सरकार स्टूडेंट्स की मांगें नहीं मान रही है और स्टूडेंट्स को धोखा दे रही है। स्टूडेंट्स से अपील है कि सत्ता परिवर्तन लाओ, सभी समस्याओं का समाधान होगा, आपको न्याय और अधिकार मिलेगा।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग