
बोर्ड परीक्षा तारीख की घोषणा, फोटो सोर्स- X माध्यमिक शिक्षा परिषद
High School Intermediate Board Exam Time Table Released: प्रयागराज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष 2027 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया है जिसके अनुसार आगामी 5 फरवरी 2027 से 24 फरवरी 2027 तक परीक्षा चलेगी माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के सचिव की तरफ से यह जानकारी दी गई है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज कार्यालय से तारीख की घोषणा की गई है। सचिव भगवती सिंह के हस्ताक्षर से वर्ष 2027 की हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा का संयुक्त परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके अनुसार 5 फरवरी 2027 शुक्रवार को प्रथम पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक होगी। पहले दिन की पहली पाली में हाई स्कूल छात्रों के लिए हिंदी, प्रारंभिक हिंदी और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट छात्रों के लिए दोपहर 2 से 5:15 बजे तक हिंदी, सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी।
बोर्ड से जारी टाइम टेबल के अनुसार 8 फरवरी 2027 सोमवार को प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान के विषय और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट छात्रों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। 9 फरवरी 2027 मंगलवार को प्रथम पाली में एनसीसी की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में हाई स्कूल छात्रों के लिए मानव विज्ञान और इंटरमीडिएट छात्र के लिए नागरिक शास्त्र का पेपर होगा। 10 फरवरी 2027 बुधवार को प्रथम पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी।
12 फरवरी शुक्रवार को प्रथम पाली में समूह गृह विज्ञान की परीक्षा होगी। जबकि द्वितीय पाली में जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा होगी। 13 फरवरी शनिवार को प्रथम पाली में गणित और द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा निर्धारित की गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार 15 फरवरी 2027 सोमवार को प्रथम पाली में संस्कृत और संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला विषय की परीक्षा होगी। जबकि द्वितीय पाली में रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र का पेपर होगा। 16 फरवरी मंगलवार को प्रथम पाली में गुजराती पंजाबी आदि अन्य भाषाओं की परीक्षा होगी जबकि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट छात्रों के लिए भूगोल की परीक्षा होगी।
बोर्ड से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 17 फरवरी बुधवार को विज्ञान वर्ग की परीक्षा है। जबकि 18 फरवरी गुरुवार को प्रथम पाली में कंप्यूटर की परीक्षा निर्धारित है। वहीं 19 फरवरी शुक्रवार को प्रथम पाली में वाणिज्य विषय और द्वितीय पाली में मानव विज्ञान की परीक्षा होगी।
20 फरवरी शनिवार को उर्दू समेत अन्य भाषाओं की परीक्षा होगी जबकि 22 फरवरी सोमवार को चित्रकला, रंजनकला की परीक्षा होगी। 23 फरवरी मंगलवार को संगीत गायन और 24 फरवरी बुधवार को कृषि विषय की परीक्षा होगी। विस्तृत जानकारी के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद से जारी परीक्षा कार्यक्रम देखें।
Updated on:
12 Oct 2026 09:23 pm
Published on:
12 Oct 2026 08:25 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
