
लोरालई।पाकिस्तान के बलूचिस्तान ( Balochistan ) से एक बड़ी खबर आ रही है। प्रांत के उत्तर-पूर्वी जिले लोराई में पुलिस और आतंकियों की झड़प हुई। इस दौरान पुलिस ने तीन आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, इस झड़प में बलूच पुलिस का एक सिपाही भी शहीद हो गया। इस बारे में जिला पुलिस ने जानकारी दी है।
पुलिस लाइन्स में हथियार लेकर घुसे थे बदमाश
लोरालई के जिला पुलिस अधिकारी ( DPO ) जव्वाद तारिक ने बताया कि दो हथियारबंद आतंकी पुलिस लाइन्स क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे। उस वक्त पुलिस लाइन्स में एक परीक्षण चल रहा था। ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो दोनों आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जब इसपर जवाबी कार्रवाई शुरू की तो उन दोनों ने खुद को उड़ा ( suicide bombers ) लिया।
एक पुलिसकर्मी शहीद, एक जख्मी
वहीं, तीसरा आतंकी गोलियां बरसाते हुए पुलिस के हाथों मारा गया। DPO ने आगे बताया कि इस झड़प में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया, वहीं अन्य जख्मी हो गया। फिलहाल,हालात काबू में है। पुलिस के मुताबिक इस घटना के बाद आगे की कार्रवाई के लिए बम निरोधक दस्ते को भी मौकास्थल पर बुलाया।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
26 Jun 2019, 3:30 PM IST
Published on:
26 Jun 2019, 1:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.