
Training fighter jet crashes in Pakistan
विमान क्रैश (Plane Crash) के मामलों में दुनियाभर में इजाफा हो रहा है। पिछले क़रीब दो सालों में दुनियाभर में इस तरह के कई हादसे देखने को मिले हैं। यात्री विमान ही नहीं, सेना के विमान भी इस तरह के हादसों से सुरक्षित नहीं हैं। पाकिस्तान (Pakistan) की एयरफोर्स के एक ट्रेनिंग फाइटर जेट के साथ आज एक बड़ा हादसा हो गया। रूटीन ट्रेनिंग मिशन के दौरान एक फाइटर जेट पंजाब प्रांत के मियांवाली शहर में क्रैश हो गया।
क्रैश होते ही फाइटर जेट आग का गोला बन गया। धमाके के बाद फाइटर जेट पूरी तरह आग की चपेट में आ गया और धूं-धूं करके जलने लगा। फाइटर जेट काफी देर तक जलता रहा। फायर ब्रिगेड और एयरफोर्स की टीम सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
फाइटर जेट के क्रैश होने से पहले दोनों पायलट ने तुरंत मेयोनेटरी प्रक्रिया अपनाई और इमरजेंसी प्रोटोकॉल के तहत इजेक्शन सीट का इस्तेमाल किया। ऐसा करते हुए दोनों पायलट सुरक्षित फाइटर जेट से बाहर निकल गए। हालांकि उनमें से एक को हल्की चोट आई।
पाकिस्तानी एयरफोर्स के बेस से उड़ान भरने वाले फाइटर जेट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जानकारी के अनुसार यह खराबी इंजन में देखने को मिली, जिसके कारण फाइटर जेट कंट्रोल से बाहर हो गया और क्रैश होकर जल गया। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि फाइटर जेट सिर्फ इसी वजह से क्रैश हुआ, या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी थी।
पाकिस्तान एयरफोर्स ने तुरंत एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का गठन करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जांचकर्ता तकनीकी खराबी, रखरखाव या मानवीय त्रुटि के पहलुओं की जांच कर रहे हैं। यह हादसा पाकिस्तानी एयरफोर्स के लिए एक चुनौती है। ट्रेनिंग मिशन्स सुरक्षा के उच्च मानकों पर चलते हैं, फिर भी कई कारक जोखिम पैदा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पायलट अनुभवी थे और इसी वजह से वो बच पाने में कामयाब रहे। अगर दोनों पायलट नए होते, तो उनका बच पाना बेहद ही मुश्किल हो सकता था।
Updated on:
20 May 2026 03:32 pm
Published on:
20 May 2026 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
