20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनी हरकतों से बाज नहीं आया पाकिस्तान, लश्कर कमांडर से मिलने पहुंचा पाक PM का सलाहकार

Pakistan LeT Relation: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के करीबी नेताओं को लश्कर-ए-तैयबा के हाफिज तल्हा सईद के साथ एक मंच पर देखा गया। यह घटनाक्रम पाकिस्तान की आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच की नाटकबाजी को उजागर करता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

May 20, 2026

Pak PM Shehbaz Sharif

पाक PM शहबाज शरीफ (ANI)

Shehbaz Sharif Advisor meets LeT Hafiz: पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को पालने और दुनिया को भ्रमित करने का प्रयास करता रहा है, लेकिन अब उसका असली चेहरा फिर से सामने आ गया है। हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के करीबी नेताओं और उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं को आतंकवादी हाफिज तल्हा सईद के साथ एक ही मंच पर देखा गया।

शहबाज शरीफ के कई नेता मौजूद

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री के खास सलाहकार हाफिज तल्हा सईद के साथ बैठे नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में ये नेता तल्हा सईद के साथ दोस्ताना अंदाज में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इस कार्यक्रम में पार्टी के महासचिव मियां अहसान तरार और जिला महासचिव राणा मुहम्मद अशफाक जैसी अन्य प्रमुख शख्सियतें भी मौजूद थीं।

हाफिज तल्हा सईद कौन हैं?

हाफिज तल्हा सईद, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक हाफिज सईद के बेटे हैं। वह लश्कर की मौलवी विंग और भर्ती सेल के प्रमुख हैं और पाकिस्तान में युवाओं को भारत के खिलाफ भड़काने, फंड जुटाने और जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों की साजिश रचने में सीधे तौर पर शामिल रहे हैं। भारत ने उन्हें आधिकारिक तौर पर वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है।

FATF और पाकिस्तान की नाटकबाजी

यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) के दबाव में यह दिखावा करता रहा है कि उसका हाफिज सईद या उसके संगठन से कोई संबंध नहीं है। लेकिन भारत हमेशा से ही पाकिस्तान के इन घिनौने कृत्यों को उजागर करता रहा है।