वाशिंगटन। अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन की मौत को सात साल गुजरने के बाद, उस मिशन में शामिल रहे अमरीकी पूर्व नौसेना अधिकारी रॉबर्ट ओ नील ने उस एनकाउंटर से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। एबटाबाद परिसर में छापा मारने वाले इस कमांडो ने कहा कि मिशन से पहले उन्होंने यह मान लिया था कि वे इस दौरान उनके बचने की उम्मीद नहीं है। उनका कहना है कि इस मिशन के लिए घर से निकलते समय उन्होंने अपने परिवारवालों को अलविदा तक कह दिया था। बता दें कमांडो ने ये बातें एबटाबाद मिशन की सातवीं वर्षगांठ के मौके पर मीडिया से हो रहे बातचीत के दौरान कहीं।