बता दें कि बिडेन ने सीबीएस न्यूज चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा, मुझे ऐसा लगता है कि अमरीका की सुरक्षा और गठबंधन को तोड़ने के मामले में रूस सबसे बड़ा खतरा है। जबकि, चीन हमारा सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी है। उन्होंने कहा कि अब ये हमपर निर्भर है कि हम कैसे स्थिति को संभालते हैं। बिडेन ने कहा, यह निर्धारित करेगा कि हम प्रतियोगी हैं या हम ताकत का प्रयोग करने वाले अधिक गंभीर प्रतियोगी हैं।