फ्लोरिडा में पहले ही मतदान की पेशकश की गई है, जबकि अभी डेलवेयर में मतदान की घोषणा नहीं की गई है। मालूम हो कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने फ्लोरिडा में 49.02 प्रतिशत मतों से जीत दर्ज की थी, जबकि उनकी तत्कालीन डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन 47.82 प्रतिशत मत मिले थे। राष्ट्रपति ट्रंप शनिवार को नार्थ कैरोलिना, ओहायो और विस्कोंसिन में चुनाव प्रचार करेंगे।