6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CIA का पूर्व अधिकारी गिरफ्तार, फर्जी अमेरिकी जासूसी प्रोग्राम बनाकर 40 मिलियन डॉलर के सोने के बिस्कुट चुराने का आरोप

CIA Former Officer Arrested: अमेरिका में सीआईए के एक पूर्व अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jun 06, 2026

Gold bars

सोने के बिस्कुट (File Photo)

अमेरिका (United States of America) की खुफिया एजेंसी सीआईए (CIA) के पूर्व अधिकारी डेविड रश (David Rush) को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डेविड पर 40 मिलियन डॉलर कीमत के सोने के बिस्कुट चुराने का आरोप है। इसके लिए उसने एक नकली जासूसी प्रोग्राम बनाया जिससे सरकारी डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर्स से उसे फंडिंग मिल सके।

घर से बरामद हुए सोने के 303 बिस्कुट

जांच के दौरान अधिकारियों को डेविड के घर से सोने के 303 बिस्कुट मिले। उसने ये बिस्कुट 'ब्लैक बॉक्स' नाम के एक फर्जी जासूसी प्रोग्राम बनाकर हासिल किए। इसके अलावा उसके घर से कॅश और दर्जनों लग्ज़री घड़ियाँ भी बरामद हुई। उसने बताया कि यह एक बेहद गोपनीय इंटेलिजेंस प्रोग्राम है जो सबसे गुप्त इंटेलिजेंस ऑपरेशन्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

अपने साथियों को भी किया साजिश में शामिल

डेविड ने इस नकली जासूसी प्रोग्राम को अंजाम देने में मदद के लिए दो साथियों को भी साजिश में शामिल किया। उसने उन दोनों को इस बारे में दूसरों से बात करने से भी मना कर दिया।

जेल में रहना होगा, कोर्ट का आदेश

शुक्रवार को एक जज ने फ़ेडरल सरकार का पक्ष लेते हुए फैसला सुनाया कि डेविड के देश छोड़कर भागने का बहुत ज़्यादा खतरा है। उसके पास पकड़े जाने से बचने के साधन और मकसद दोनों हैं। ऐसे में मुक़दमा चलने तक उसे जेल में ही रहना होगा। जज ने यह भी कहा कि डेविड पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

लोगों को दिया धोखा

डेविड पर सरकारी पैसे की चोरी का आरोप लगाया गया है। इसके लिए उसने कई लोगों को धोखा भी दिया। डेविड ने कुछ लोगों को बताया कि वह एक डॉक्टर है। वहीँ अपने पड़ोसियों से उसने खुद के पायलट होने का झूठ बोला था। हाल ही में वह ऐसी चीज़ों में पैसे लगा रहा था जिन्हें आसानी से खरीदा-बेचा जा सके। जिन संपत्तियों में उसने चोरी के पैसे लगाए, उनमें से कई का तो अभी तक कोई हिसाब-किताब नहीं मिला है।

डेविड के वकील ने किया विरोध

डेविड के वकील ने जज के फैसले का विरोध किया। इसके साथ ही उसने अपने मुव्वकिल पर लगे आरोपों को अजीब और बेतुका बताया।