23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान- हूती हमले जारी रहे तो ईरान को भुगतने होंगे गंभीर नतीजे

Donald Trump: अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने हूती हमलों को लेकर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी हमले के लिए अमेरिका सीधे ईरान को जिम्मेदार मानेगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Jul 23, 2026

Donald Trump

अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी चेतावनी (सोर्स: ANI)

US-Iran War Update: मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा कि अगर हूती विद्रोही आगे भी समुद्री जहाजों पर हमला करते हैं तो अमेरिका इसके लिए सीधे ईरान को जिम्मेदार मानेगा। ट्रंप का कहना है कि विद्रोही हूती संगठन ईरान के समर्थन से काम करता है। ऐसे में भविष्य के किसी भी हमले का जवाब तेहरान को भुगतना पड़ सकता है।

हूती हमलों पर ट्रंप की दो टूक चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिका अब किसी भी नए हूती हमले को हल्के में नहीं लेगा। उन्होंने कहा कि हूती विद्रोहियों ने हाल ही में सऊदी अरब के दो जहाजों पर हमला किया है। इससे समुद्री व्यापार और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग को खतरा पैदा हुआ है। अगर ऐसे हमले दोबारा हुआ तो अमेरिका सीधे ईरान को जिम्मेदार ठहराएगा।

एक साल पहले भी अमेरिका ने की थी सैन्य कार्रवाई

ट्रंप ने याद दिलाया कि एक साल पहले अमेरिका ने हूती ठिकानों पर बड़ा सैन्य हमला किया था। उस समय हूती संगठन पर वैश्विक व्यापार को बाधित करने और जहाजों को निशाना बनाने के आरोप लगे थे। उस कार्रवाई के बाद कुछ समय तक हूती संगठन शांत रहा। लेकिन अब उसने फिर से आक्रामक रुख अपना लिया है। ट्रंप ने कहा कि हालिया घटनाएं यह दिखाती हैं कि संगठन फिर समुद्री हमलों की राह पर लौट आया है।

ईरान और हूती दोनों को भुगतने होंगे नतीजे

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका अपनी सुरक्षा और वैश्विक व्यापार की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समुद्री हमले जारी रहे तो ईरान और हूती दोनों को गंभीर सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति के तौर पर उनकी पहली जिम्मेदारी अमेरिकी हितों और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा है। वह हूती संगठन के हालिया रवैये से निराश हैं। कुछ समय तक संगठन ने संयम दिखाया था, लेकिन अब उसने फिर से हिंसक रास्ता अपना लिया है।

ट्रंप के इस बयान के बाद मिडिल-ईस्ट में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही नजर अब ईरान, हूती संगठन और अमेरिका के अगले कदम पर टिकी हुई है।