23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाईलैंड में सुरक्षा चौकी पर बड़ा हमला, गोलीबारी और पाइप बम हमले में 5 सैनिकों की मौत

Thailand soldiers killed: थाईलैंड के नाराथीवाट प्रांत में सुरक्षा चौकी पर सशस्त्र हमलावरों ने गोलीबारी और पाइप बम से हमला किया, जिसमें 5 सैनिकों की मौत हो गई। हमलावरों की तलाश के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने अभियान तेज कर दिया है।
2 min read
Google source verification
southern Thailand: Five soldiers killed in firing.

हमले में इस्तेमाल वाहन। (Photo/X@armypr_news)

Thailand security checkpoint attack: थाईलैंड के दक्षिणी प्रांत नाराथीवाट में एक सुरक्षा चौकी पर सशस्त्र हमलावरों ने गोलीबारी की और पाइप बम फेंके। इस हमले में पांच सैनिकों की मौत हो गई। रॉयल आर्मी के इंटरनल सिक्योरिटी ऑपरेशंस कमांड की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गई। आईएसओसी रीजन-4 फॉरवर्ड कमांड के जनसंपर्क केंद्र की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सशस्त्र बलों द्वारा यह हमला 22 जुलाई की शाम नाराथीवाट प्रांत के रा-न्गाए जिले के तंजोंग मास उप-जिला नगर क्षेत्र स्थित बुकेह सामी सुरक्षा चौकी पर हुआ। उस समय 45वीं रेंजर फोर्सेज रेजिमेंट के जवान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे।

हमले में मारे गए जवानों की पहचान सार्जेंट मेजर फर्स्ट क्लास तीरायुत सोमाकेर्ड, रेंजर वॉलंटियर विमोल डाबथोंग, रेंजर वॉलंटियर नत्तासित केवसेना, रेंजर वॉलंटियर सोलाहुदिंग पी और रेंजर वॉलंटियर जकारिया जे-ना के रूप में हुई है।

हमलावरों की तलाश जारी

आईएसओसी रीजन-4 फॉरवर्ड कमांड ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद जवानों ने दक्षिणी सीमावर्ती प्रांतों में लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने हमलावरों की तलाश शुरू की। बाद में नाराथीवाट के सी साखोन जिले में एक वाहन बरामद हुआ, जिसके बारे में माना जा रहा है कि हमलावरों ने उसी का इस्तेमाल किया था।

आईएसओसी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, हमलावरों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से वाहन को जला दिया था। अधिकारियों ने हमले वाली जगह और वाहन बरामद होने के स्थान पर फोरेंसिक जांच की। आरोपियों की पहचान और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए साक्ष्य जुटाए।

'जल्द की लाया जाएगा कानून के कटघरे में'

कमांड ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया, 'सभी संबंधित एजेंसियां हमलावरों की तलाश के लिए आपसी समन्वय के साथ काम कर रही हैं। साथ ही, लोगों की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जा रही है।'

प्रशासन ने हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के कटघरे में लाने का संकल्प भी दोहराया। आईएसओसी कमांड ने कहा, 'कमांड आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें न्याय के कटघरे में लाने के लिए अपने प्रयास तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है।'