23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

B-1 Bomber Iran Attack: ईरान के आसमान में अमेरिकी ‘बमवर्षक शक्ति’, B-1 की पहली कार्रवाई से दुनिया में हड़कंप

B-1 Lancer Bomber : अमेरिका ने अपने सबसे संहारक सुपरसोनिक बमवर्षक विमान B-1B लांसर को जंग के मैदान में उतारकर यह साफ कर दिया है कि वह ईरान के आगे झुकने वाला नहीं है। होर्मुज जलडमरूमध्य से लेकर लाल सागर तक खुले नए मोर्चों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था और शांति को भारी संकट में डाल दिया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Jul 23, 2026

US Unleashes B-1 Bomber Over Iran

US Unleashes B-1 Bomber Over Iran

America Attack Iran: मध्य पूर्व में जल रही युद्ध की चिंगारी अब एक भयानक विनाशकारी आग का रूप ले चुकी है। अमेरिका और ईरान के बीच 12 दिन पहले दोबारा शुरू हुई यह सैन्य भिड़ंत उस वक्त बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई, जब अमेरिकी वायुसेना ने अपने सबसे भारी और घातक बॉम्बर 'B-1 लांसर' (B-1B Lancer) को सीधे युद्ध क्षेत्र में झोंक दिया।

ब्रिटेन स्थित एयरबेस से उड़ान भरकर आधी दुनिया पार करते हुए इस सुपरसोनिक ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के गुप्त सैन्य अड्डों पर मिसाइलों और बमों की ऐसी बारिश की, जिससे तेहरान की सैन्य शक्ति को गहरा धक्का लगा है।

होर्मुज में ईरान की रीढ़ तोड़ने की रणनीति

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के रणनीतिकारों के अनुसार, इस गुप्त और भीषण हवाई हमले का मुख्य उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में वाणिज्यिक जहाजों पर मंडरा रहे ईरानी खतरे को पूरी तरह समाप्त करना था।

B-1 लांसर ने ईरान के:

  • ड्रोन स्टोरेज फैसिलिटी और सैन्य लॉजिस्टिक हब
  • एयरक्राफ्ट हैंगर और नेवल ऑपरेशंस सेंटर
  • समुद्री हमलावर इकाइयों के ठिकानों को जमींदोज कर दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ चेतावनी दी है कि यदि ईरान ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में जहाजों की आवाजाही को बाधित करना जारी रखा, तो अगला निशाना तेहरान के प्रमुख पावर प्लांट और मुख्य पुल होंगे।

B-1 लांसर: जिसे देखकर कांप उठती हैं विरोधी सेनाएं

'द बोन' (The Bone) के नाम से मशहूर B-1 लांसर कोई साधारण लड़ाकू विमान नहीं है। यह अमेरिकी वायुसेना का सबसे भारी पेलोड क्षमता वाला बॉम्बर है:

विनाशकारी क्षमता: यह एक बार में 2,000 पाउंड वजनी 24 बम या दर्जनों JASSM क्रूज मिसाइलें (कुल 34,000 किलोग्राम से अधिक हथियार) ले जा सकता है।

रडार को चकमा देने की कला: यह विमान बेहद कम ऊंचाई पर ध्वनि की गति (Mach 1.2) से भी तेज उड़ने में सक्षम है, जिससे दुश्मन के एयर डिफेंस रडार इसे समय रहते ट्रैक नहीं कर पाते।

घातक रेंज: बिना रिफ्यूलिंग के महाद्वीपीय दूरी तय करने की क्षमता इसे दुनिया का सबसे बड़ा 'स्ट्राइक एयरक्राफ्ट' बनाती है।

लाल सागर में नया मोर्चा: हूतियों की नाकाबंदी से हड़कंप

युद्ध की इस आग मेंअब केवल ईरान और अमेरिका तक सीमित नहीं रहा है। ईरान के उकसावे पर यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर और बाब अल-मंदेब (Bab al-Mandeb) में सऊदी अरब के जहाजों के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी का ऐलान कर दिया है।

हूतियों द्वारा सऊदी तेल टैंकरों पर किए गए हमलों के बाद कई अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों ने अपने कमर्शियल जहाजों के रास्ते बदल दिए हैं। अब जहाजों को अफ्रीका का चक्कर लगाकर (Cape of Good Hope) जाना पड़ रहा है, जिससे वैश्विक व्यापार का माल भाड़ा और डिलीवरी टाइम दोगुना हो गया है।