23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करने की बना रहे हैं योजना

Iran-US Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करने की धमकी दी है। वह इसकी योजना भी बना रहे हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jul 23, 2026

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिका ने लगातार पिछली 12 रात ईरान पर हमले किए हैं, जिसके जवाब में ईरान भी मिडिल ईस्ट में अमेरिका के सहयोगी देशों पर हमले कर रहा है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच जुबानी जंग भी जारी है और दोनों पक्षों के लोग जमकर एक-दूसरे के खिलाफ बयान और धमकियाँ दे रहे हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर ईरान को बड़ी धमकी दी है।

ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करने की बना रहे हैं योजना

ट्रंप ने ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करने की धमकी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि वह इसकी योजना पर काम कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि ईरान ने अभी तक पर्याप्त दर्द नहीं झेला है। ट्रंप ने यह भी बताया कि वह इस विषय में फैसला लेने के काफी करीब हैं और इसे अंजाम देने के लिए उनकी सेना पूरी तरह से तैयार है।

समय-सीमा नहीं की है तय

ट्रंप ने भले ही ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करने की धमकी दे दी है लेकिन उन्होंने यह भी माना कि ऐसे फैसले के बुरे परिणाम भी होंगे, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी साफ कर दिया कि उन्होंने अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है और न ही कोई समय-सीमा तय की है।

किसी की नहीं है ज़रूरत

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बारे में बात करते हुए यह भी कहा कि अगर वह इज़रायल से कहें तो वो दो मिनट में ट्रंप की इस योजना में शामिल हो जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अमेरिका को किसी की ज़रूरत नहीं है।

ईरानी अधिकारी बातचीत करना चाहते हैं लेकिन…

ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर इज़रायल इन हमलों में अमेरिका के साथ शामिल होता है तो इसके कई न चाहने वाले परिणाम होंगे। इस बात से ट्रंप का इशारा ईरान की तरफ से संभावित जवाबी कार्रवाई की ओर था, जिससे मिडिल ईस्ट में काफी नुकसान पहुंच सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि ईरानी अधिकारी बातचीत करना चाहते हैं लेकिन अभी किसी समझौते पर पहुंचने के लिए तैयार नहीं हैं।