मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार की रात जॉर्जिया में एक रैली ( Election Rally ) को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि 'वैसे तो मुझे मजाक नहीं करना चाहिए, क्योंकि आप जानते हैं कि मैं राष्ट्रपति चुनाव के इतिहास में सबसे खराब प्रत्याशी के खिलाफ खड़ा हूं। अगर मैं हार जाता हूं तो मुझे अच्छा नहीं लगेगा और शायद मुझे देश छोड़ना पड़े।'