एनवीडिया दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। एनवीडिया ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स, सिस्टम-ऑन-चिप्स और सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म विकसित करती है। इसकी शुरुआत 1993 में वीडियो गेमिंग के लिए ग्राफिक्स चिप्स बनाने से हुई थी। अब यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा सेंटर्स, हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, ऑटोनॉमस व्हीकल्स और प्रोफेशनल विज़ुअलाइज़ेशन जैसे सेक्टर्स में दुनिया की टॉप कंपनी बन गई। आज एनवीडिया एआई चिप्स के बाज़ार में 80% से ज़्यादा हिस्सेदारी रखती है। एनवीडिया की सफलता में जेन्सेन की अहम भूमिका रही है। उन्होंने क्रिस मैलाचोव्स्की (Chris Malachowsky) और कर्टिस प्रीम (Curtis Priem) के साथ मिलकर इसकी शुरुआत की थी। एनवीडिया के विकास के दौर में जेन्सेन ही कंपनी का मुख्य चेहरा रहे।