आईआरजीसी - इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC - Islamic Revolutionary Guard Corps) की नेवी ने जानकारी दी कि होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा अवैध घोषित रास्ते से गुज़र रहे तेल के दो जहाजों में जोर का धमाका हुआ और धमाके की वजह से आग लग गई। आईआरजीसी की नेवी के अनुसार इन जहाजों को चेतावनी देने के बावजूद ये नहीं रुके, लेकिन फिर समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराकर बेकार हो गए, जिसकी जानकारी आईआरजीसी की नेवी ने आज दी। दोनों जहाज़ों पर करीब 40 लाख बैरल तेल था, जो इस हादसे की वजह से बर्बाद हो गया।