एक तरफ जहां पूरा फाइटिंग वर्ल्ड इस हमले की आलोचना कर रहा है, वहीं UFC के दो डिवीजन के चैंपियन इस्लाम मखाचेव अपने साथी उस्मान नूरमगोमेदोव के समर्थन में उतर आए हैं। मखाचेव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा कि इस पूरे विवाद की शुरुआत खुद मराब ने की थी। मखाचेव का कहना था, 'जो लोग आज उस्मान को बुरा-भला कह रहे हैं, वे तब चुप क्यों थे जब मराब ने अपने देश में एक दागेस्तानी पहलवान पर बिना वजह हमला किया था और उसकी मां का अपमान किया था? वह पहलवान सिर्फ बात करने आया था। मराब ने जो बीज बोया था, आज उसी का फल मिला है।'