12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भतीजे की शादी में आए थे पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी, पड़ोसी ने गोलियों से भूना, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Paramjeet Dhankhar Murder: फरीदाबाद में पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या का CCTV वीडियो सामने आया है। पार्किंग विवाद के बीच आरोपी ने 15 राउंड फायरिंग की। जमीन पर गिरने के बाद भी परमजीत पर गोलियां चलाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फरीदाबाद

•

image

Pratiksha Gupta

•

Updated: 12 Nov 2026, 9:28 AM IST

Crime News

क्राइम न्यूज (प्रतीकात्मक फोटो)

Paramjeet Dhankhar Murder: फरीदाबाद में पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में आरोपी पड़ोसी पहले उनसे करीब चार मिनट तक बहस करता दिखता है और फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगता है। हैरानी की बात यह है कि परमजीत के जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपी ने फायरिंग नहीं रोकी। इस दौरान एक महिला उसे रोकने की कोशिश करती रही, लेकिन वह लगातार गोलियां चलाता रहा। वारदात के बाद आरोपी ने पूरे परिवार को मारने की धमकी भी दी।

चार मिनट की बहस और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी मोहन उर्फ मोनू शर्मा और 42 वर्षीय परमजीत धनखड़ के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। करीब चार मिनट तक चली इस बहस के बाद अचानक मोहन ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली और परमजीत पर फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए परमजीत ने भागने की कोशिश की और खुद को बचाने के लिए गेट बंद करना चाहा, लेकिन आरोपी ने उनका पीछा नहीं छोड़ा।

जमीन पर गिरने के बाद भी चलाता रहा गोलियां

जब परमजीत गोलियां लगने के बाद जमीन पर गिर पड़े, तब भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने अपनी पिस्तौल में दूसरी मैगजीन लोड की और उन पर फिर से गोलियां चलाई। फुटेज में आरोपी चीखते हुए यह भी कहता सुनाई दे रहा है- 'हैप्पी दिवाली! आज मैं पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा।' बीच-बचाव करने आई परमजीत की एक महिला रिश्तेदार को भी आरोपी ने गालियां देकर पीछे हटा दिया और खुलेआम सड़क पर भी हवाई फायरिंग करता रहा। आरोपी ने कुल 15 राउंड गोलियां चलाई, जिनमें से 3 से 4 गोलियां परमजीत को लगी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

भतीजे की शादी में सिंगापुर से आए थे भारत

परमजीत धनखड़ टेक महिंद्रा में एशिया-पैसिफिक रीजनल बिजनेस हेड रह चुके थे और फिलहाल FPT Software कंपनी में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर सिंगापुर में काम कर रहे थे। वह सिर्फ दो दिन पहले ही अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए फरीदाबाद अपने घर आए थे।

पार्किंग विवाद या कुत्ते को लेकर पुरानी रंजिश?

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी मोहन, जो कबाड़ का कारोबार करता है, उसका और परमजीत के परिवार के बीच लंबे समय से गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद चल रहा था। इसके अलावा दोनों पक्षों में पालतू कुत्ते को लेकर भी पहले झगड़ा हो चुका था। पुलिस अब मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

आरोपी गिरफ्तार, बेटे की शिकायत पर केस दर्ज

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहन को बल्लभगढ़ के DLF चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। परमजीत के बेटे की शिकायत के आधार पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।