11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजित पवार के महायुति छोड़ने के दावे पर सियासी घमासान, उमेश पाटील बोले- आधिकारिक बयान या पत्र सार्वजनिक करें

Ajit Pawar: अजित पवार महायुति छोड़ने वाले थे, अतुल लोंढे के इस दावे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रवक्ता उमेश पाटील ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने लोंढे से अपने दावे के समर्थन में ठोस सबूत सार्वजनिक करने को कहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 11 Nov 2026, 9:54 PM IST

Ajit Pawar

अजित पवार। फाइल फोटो- पत्रिका

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में भाजपा की गठबंधन नीति और अजित पवार की राजनीतिक भूमिका को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे के इस दावे पर कि अजित पवार महायुति छोड़ने वाले थे, राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रवक्ता उमेश पाटील ने सबूत मांगे हैं। उन्होंने कहा कि अजित पवार के इस कथित फैसले को लेकर कोई आधिकारिक बयान, पत्र या विश्वसनीय रिकॉर्ड है तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

'राजनीति में आरोप लगाने का अधिकार सभी को'

उमेश पाटील ने कहा कि अतुल लोंढे को अपने दावे के समर्थन में ठोस प्रमाण पेश करने चाहिए। अजित पवार के निधन के बाद उनकी राजनीतिक भूमिका और फैसलों को लेकर बयान देते समय अधिक जिम्मेदारी बरतने की जरूरत है। राजनीति में आरोप लगाने का अधिकार सभी को है, लेकिन उसे साबित करने की जिम्मेदारी भी आरोप लगाने वाले की ही होती है।

भाजपा पर साधा निशाना

दरअसल, अतुल लोंढे ने भाजपा पर सहयोगी दलों के साथ 'इस्तेमाल करो और फेंक दो' की नीति अपनाने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि भाजपा पहले मित्र दलों को साथ लेकर सत्ता हासिल करती है और बाद में उनका राजनीतिक महत्व कम करने में जुट जाती है। लोंढे के इस बयान पर उमेश पाटील ने पलटवार करते हुए कहा कि राजनीतिक आरोप लगाने से पहले इतिहास और आंकड़ों को भी देखना चाहिए। भाजपा की नीति पर सवाल उठाते समय एनडीए के इतिहास और भाजपा के सहयोगी दलों के साथ लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक संबंधों को भी ध्यान में रखना चाहिए।

पाटील ने कहा कि राजनीतिक गठबंधनों में कई बार मतभेद हुए हैं। कुछ जगह गठबंधन टूटे भी और बाद में फिर साथ आए। यह सच्चाई है, लेकिन दशकों से चले आ रहे राजनीतिक सहयोग को नजरअंदाज कर पूरी व्यवस्था को 'इस्तेमाल करो और फेंक दो' की नीति बताना कितना सही है? उन्होंने अतुल लोंढे से कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन इतिहास और आंकड़ों के आधार पर बात होनी चाहिए। साथ ही अजित पवार के महायुति छोड़ने के दावे को भी प्रमाण के साथ सामने रखना चाहिए। पाटील ने कहा कि राजनीतिक आरोपों का जवाब तथ्यों के आधार पर ही दिया जाना चाहिए।