Treating diseases with AI: क्लॉड एआइ चैटबॉट बनाने वाली कंपनी एन्थ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने दावा किया है कि आने वाले एक दशक से भी कम समय में कैंसर, अल्जाइमर, हृदय रोग और मानसिक बीमारियां इतिहास बन सकती हैं। उनका मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) जैविक अनुसंधान, नई दवाओं की खोज और चिकित्सा क्षेत्र में शोध की गति को कई गुना बढ़ा सकती है। इससे ऐसी बीमारियों का इलाज खोजने में मदद मिलेगी, जिन्हें चिकित्सा जगत लंबे समय से सबसे बड़ी चुनौतियों में गिनता रहा है।