11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘एक कण भी बाहर नहीं जाएगा’: ईरान ने साफ किया, परमाणु भंडार विदेश भेजने का सवाल ही नहीं

ईरान के सुरक्षा प्रमुख मोहसेन रेजाई ने कहा कि संवर्धित परमाणु सामग्री विदेश नहीं भेजी जाएगी। अमेरिका से बातचीत फिलहाल नहीं, सात शर्तों पर जवाब का इंतजार है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 11 Nov 2026, 9:10 PM IST

Iran warning

ईरान के सुरक्षा प्रमुख रेजाई का अमेरिका को कड़ा संदेश, Photo Source@ANI

ईरानी समाचार एजेंसी ISNA के अनुसार, ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव, मेजर जनरल मोहसेन रेजाई ने देश की संवर्धित (एनरिच्ड) परमाणु सामग्री को विदेश भेजने की संभावना को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि तेहरान अपने पास मौजूद पूरे भंडार को अपने पास ही रखेगा और इसका इस्तेमाल घरेलू कार्यों के लिए करेगा।

बुधवार को लेबनान स्थित 'अल-मायादीन' नेटवर्क को दिए एक साक्षात्कार में, रेज़ाई ने कहा कि ईरान फिलहाल अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि ईरान आगे किसी भी राजनयिक बातचीत के लिए अपनी सात शर्तें रख चुका है और अब वाशिंगटन से इन पर स्पष्ट जवाब का इंतजार कर रहा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि, संवर्धित सामग्री का एक भी कण, चाहे वह कितना भी छोटा क्यों न हो, ईरान से बाहर नहीं जाएगा। यह पूरी सामग्री हमारे ही कब्जे में रहेगी।

खबर अपडेट हो रही है…