12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग पर एक और कथित संबंध का आरोप, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा

एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग पर न्यूयॉर्क टाइम्स ने कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पावेल से कथित संबंध का दावा किया। बोर्ड ने जांच शुरू की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 12 Nov 2026, 9:37 AM IST

Nvidia founder and CEO Jensen Huang

एनवीडिया के संस्थापक व CEO जेन्सेन हुआंग (फोटो -विकीपिडिया)

Jensen Huang Kimberly Powell: एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग कुछ दिनों से वैश्विक मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसकी वजह से उनका चीनी महिला कारोबारी के संग विवाहेतर संबंध। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने उस चीनी महिला को चीनी जासूस बताया है। अब न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि हुआंग का कंपनी की एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ भी संबंध रहा है।

कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट का नाम आया

NYT की रिपोर्ट के मुताबिक यह संबंध कंपनी में हेल्थकेयर की वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पावेल के साथ था, जो सीधे हुआंग को रिपोर्ट करती हैं। अखबार ने कंपनी से जुड़े लोगों के हवाले रिपोर्ट किया कि मार्च में कैलिफोर्निया के सैन जोस में कंपनी के सम्मेलन के दौरान एक होटल में हुआंग और पावेल को करीबी अंदाज में देखा गया था। हालांकि अखबार ने कहा कि उसने खुद वह वीडियो नहीं देखा है।

NYT की रिपोर्ट के बाद उठे सवाल

इस रिपोर्ट के बाद एनवीडिया की वर्कप्लेस नीतियों पर भी सवाल उठे हैं। कंपनी की आचार संहिता में कर्मचारियों से कहा गया है कि वे ऐसी स्थितियों से बचें जिनसे हितों का टकराव हो सकता है। इनमें निजी रिश्ते भी शामिल हैं।

कौन हैं किम्बर्ली पावेल

पावेल 2008 से एनवीडिया में हैं। वह कंपनी की चिप तकनीक को हेल्थकेयर और उच्च शिक्षा में इस्तेमाल करने की पहलों की देखरेख करती हैं, खासकर मेडिकल इमेजिंग उपकरणों में।

एनवीडिया बोर्ड ने मामले की स्वतंत्र जांच बिठाई

वहीं, जेन्सन हुआंग वाले मामले को लेकर एनवीडिया ने अपने बयान में कहा कि बोर्ड एक स्वतंत्र जांच शुरू कर रहा है, क्योंकि हाल की रिपोर्टों में कहा गया है कि संस्थापक और सीईओ जेन्सेन हुआंग को विदेशी खुफिया प्रयास का निशाना बनाया गया। बोर्ड के लिए अमेरिका की राष्ट्रीय और आर्थिक सुरक्षा सर्वोपरि है।

हुआंग ने कर्मचारियों से मांगी माफी

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जेन्सन हुआंग ने कर्मचारियों को भेजे आंतरिक संदेश में अपनी गलती मानी। उन्होंने लिखा कि मैंने अपनी पत्नी के साथ बेवफाई की। मेरे कार्यों से उन्हें और हमारे बच्चों को दुख पहुंचा। इसका कोई बहाना नहीं है।

कौन हैं एलिस हुआंग

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एलिस हुआंग सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड की पूर्व अधिकारी हैं और उन्हें चीनी खुफिया एजेंसी ने काम पर रखा था। मेगास्पीड ने एनवीडिया के उपकरण खरीदे और दक्षिण-पूर्व एशिया में डेटा सेंटर बनाए, जिनसे चीनी कंपनियों को सेवाएं मिलती थीं। इनमें अलीबाबा भी शामिल है।

खुफिया मामलों की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया गया है कि वह चीन के राज्य सुरक्षा मंत्रालय के लिए काम कर रही थीं। उन्हें एनवीडिया की अत्याधुनिक एआई तकनीक की जानकारी जुटाने और बीजिंग तक तकनीक पहुंचाने में मदद करने का निर्देश था।

एक अन्य रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि वाणिज्य विभाग ने ऐसी संस्थाओं को एडवांस्ड एआई हार्डवेयर भेजने के लाइसेंस मंजूर किए, जिनका संबंध बीजिंग से था। इनमें सैन्य ठेकेदार और ब्लैकलिस्ट की गई कंपनियां भी बताई गई हैं।