scriptमहिला ने अमरीकी राष्ट्रप ति पर लगाया रेप का आरोप, ‘फेक न्यूज’ कहकर ट्रंप ने नकारा | Woman imposed rape allegation on US President | Patrika News
अमरीका

महिला ने अमरीकी राष्ट्रप ति पर लगाया रेप का आरोप, ‘फेक न्यूज’ कहकर ट्रंप ने नकारा

Rape allegation: 1990 के दशक में एक डिपार्टमेंट स्टोर में ट्रंप ने किया था दुष्कर्म
एले फैशन पत्रिका की लेखिका ई जीन कैरोल के लगाए आरोप

नई दिल्लीJun 22, 2019 / 05:24 pm

Mohit Saxena

trump

महिला ने अमरीकी राष्ट्रप​ति पर लगाया रेप का आरोप, ट्रंप ने बताया ‘फेक न्यूज’

वाशिंगटन। फैशन पत्रिका की स्तंभकार ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि ट्रंप ने 1990 के दशक में एक डिपार्टमेंट स्टोर में उसके साथ दुष्कर्म किया था। हालांकि अमरीकी राष्ट्रपति ने एले फैशन पत्रिका की लेखिका ई जीन कैरोल के लगाए आरोप से इनकार किया है।

ट्रंप ने उसके साथ मारपीट भी की

कैरोल ने अपनी आगामी पुस्तक “हिडेन मेन” में भी इस वाक्या का विवरण किया है। 75 वर्षीय स्तंभकार ने इस पुस्तक में अपने जीवन के संघर्ष को दर्शाया है। कैरोल ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने उसके साथ मारपीट भी की। कैरोल के अनुसार, ड्रेसिंग रूम में उस समय अटेंडेंट नहीं थी। इसके साथ आसपास लोग भी नदारद थे। महिला ने बताया कि उन्होंने ट्रंप के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। हालांकि, उसने दो पत्रकार मित्रों को इस वाक्या के बारे बताया, दोनों ने न्यूयॉर्क पत्रिका में इसकी पुष्टि की है।
ब्रिटेन: महिला से बदसलूकी के मामले में मंत्री निलंबित, वीडियो हुआ वायरल

जीवन में इस महिला से कभी नहीं मिले: ट्रंप

एक बयान में, ट्रंप ने आरोप को ‘फेक न्यूज’ कहकर नाकार दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन में इस महिला से कभी नहीं मिले हैं। गौरतलब है कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप पर यौन दुराचार के गंभीर आरोप लगे थे। मगर सभी मामलों में अमरीकी राष्ट्रपति ने आरोपों से इनकार किया है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / world / America / महिला ने अमरीकी राष्ट्रप ति पर लगाया रेप का आरोप, ‘फेक न्यूज’ कहकर ट्रंप ने नकारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो