scriptराहुल गांधी ने बता दिया किशोरी लाल कैसे जीते, क्यों हार गईं स्मृति ईरानी | amaethi lok sabha result 2024 Rahul Gandhi told how Kishori Lal won and why Smriti Irani lost | Patrika News
अमेठी

राहुल गांधी ने बता दिया किशोरी लाल कैसे जीते, क्यों हार गईं स्मृति ईरानी

राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी की हार और किशोरी लाल के जीत का असली राज बता दिया है।

अमेठीJun 04, 2024 / 06:55 pm

Vikash Singh

अमेठी सीट से किशोरी लाल शर्मा के जीत पर राहुल गांधी ने एक रिपोर्टर के सवाल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह पार्टी में कोई पर्सनल असिस्टेंट या स्टेनो नहीं थे। वह 40 सालों से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर कहा है। उन्होंने ने कहा की पार्टी के कार्यकर्ताओं मे संविधान बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। उन्होंने संविधान की कॉपी दिखाते हुए कहा कि इसको बचाने का काम देश के गरीब लोगों ने बचाया है। अमेठी से स्मृति ईरानी को किशोरी लाल शर्मा ने 167196 वोटों से हरा दिया है।

अमेठी लोकसभा सीट के उम्मीदवार

    पार्टी       उम्मीदवाररिजल्ट
भाजपा    स्मृति ईरानी
कांग्रेसकिशोरी लाल शर्माजीते

अमेठी लोकसभा की 5 विधानसभा सीटें

क्र.सं.नामज़िलासदस्यदल
178तिलोईअमेठीमयंकेश्वर शरण सिंहभारतीय जनता पार्टी
181सैलून (एससी)रायबरेलीअशोक कुमारभारतीय जनता पार्टी
184जगदीशपुर (एससी)अमेठीसुरेश कुमारभारतीय जनता पार्टी
185गौरीगंजराकेश प्रताप सिंहसमाजवादी पार्टी
186अमेठीमहाराज प्रजापतिसमाजवादी पार्टी

2019 लोकसभा चुनाव का परिणाम

क्र.सं.      उम्मीदवार और पार्टी        वोट    वोट (%)
1.   स्मृति ईरानी (कांग्रेस)468,514  49.71%
2.  राहुल गांधी (कांग्रेस)413,394  43.84%
    जीत का अंतर-55120

अमेठी लोकसभा का इतिहास क्या है ?

1967विद्याधर बाजपेयीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1971
1977रवीन्द्र प्रताप सिंहजनता पार्टी
1980संजय गांधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1981^राजीव गांधी
1984
1989
1991
1991^-सतीश शर्मा
1996
1998संजय सिंहभारतीय जनता पार्टी
1999सोनिया गांधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2004राहुल गांधी
2009
2014
2019स्मृति ईरानीभारतीय जनता पार्टी

Hindi News/ Amethi / राहुल गांधी ने बता दिया किशोरी लाल कैसे जीते, क्यों हार गईं स्मृति ईरानी

ट्रेंडिंग वीडियो