24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुरेंद्र सिंह हत्याकांड: पांचवे आरोपी पर कोर्ट ने सुनाया यह फैसला

बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान व स्मृति ईरानी के करीबी सुरेंद्र सिंह त्याकांड के मुख्य आरोपित वसीम का दोबारा मेडिकल करवाया गया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 1 Jun 2019, 2:09 PM IST

waseem

सुरेंद्र सिंह हत्याकांड: पांचवे आरोपी पर कोर्ट ने सुनाया यह फैसला

अमेठी. बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान व स्मृति ईरानी के करीबी सुरेंद्र सिंह त्याकांड के मुख्य आरोपित वसीम का दोबारा मेडिकल करवाया गया। गिरफ्तारी के बाद वसीम को कोर्ट में पेश किया गया। सीजीएम ने मेडिकल चेकअप पूरा न होने पर दोबारा मेडिकल कराने का आदेश दिया।

अस्पताल के बाहर पुलिस तैनात

उल्लेखनीय है कि आरोपी वसीम को जामो थाना क्षेत्र से गुरुवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान वसीम को पैर में गोली लगी। इलाज के लिए उसे जामो सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां कड़ी सुरक्षा के लिए पुलिस के जवानों को तैनात किया गया।

ये भी पढ़ें:मायावती ने बसपा नेताओं को किया तलब, चुनाव में मिली हार पर करेंगी मंथन

गौरतलब है कि 25 मई को सुरेंद्र सिंह की हत्या की गई। वे स्मृति ईरानी के बेहद करीबी थे और लोकसभा चुनाव के प्रचार में उनकी मदद की थी। सुरेंद्र सिंह की हत्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को पकड़े जाने का आदेश दिया था, जिसमें पांच की पुष्टि हुई थी। पांच में से चार नामजद आरोपी नसीम, गोलू, धर्मनाथ और रामचंद्र बीडीसी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे। रामचंद्र कांग्रेस नेता है।

बड़ी खबरें

View All

अमेठी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग