scriptसामूहिक विवाह कार्यक्रम से दूल्हा फरार, मंडप में बैठी रही दुल्हन | Groom Absconed From Marriage Bride Kept Waiting | Patrika News
अमेठी

सामूहिक विवाह कार्यक्रम से दूल्हा फरार, मंडप में बैठी रही दुल्हन

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अजीब मामला सामने आया है। यहां दुल्हन सज संवर कर मंडप में बैठी थी। वह दूल्हे का इंतजार करती रही पर दूल्हा नहीं आया। इसके बाद वो मायूस होकर लौट गई। दोनों ने शादी के लिए छह महीने पहले रजिस्ट्रेशन कराया था।

अमेठीDec 12, 2021 / 12:28 pm

Karishma Lalwani

अमेठी. सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अजीब मामला सामने आया है। यहां दुल्हन सज संवर कर मंडप में बैठी थी। वह दूल्हे का इंतजार करती रही पर दूल्हा नहीं आया। इसके बाद वो मायूस होकर लौट गई। दोनों ने शादी के लिए छह महीने पहले रजिस्ट्रेशन कराया था। दूल्हे को बुलाने के लिए कई बार अनाउंसमेंट किया गया, लेकिन इसके बाद भी वो नहीं आया। इसके बाद दुल्हन के परिवार वालों ने जानकारी की तो पता चला दूल्हा भाग गया है। मालूम हुआ कि दूल्हा परदेस में है।
पहले बैठा फिर चला गया

दरअसल, शानिवार को मंत्री सुरेश पासी के विधानसभा जगदीशपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुल 40 जोड़ों का विवाह होना था। जगदीशपुर के 28 और बाजार शुकुल के 12 जोड़े शामिल हुए थे। इसमें बाजार शुकुल क्षेत्र की रहने वाली गुड़िया की भी शादी होनी थी। गुड़िया ने हाथों पर मेंहदी रचाई और शृंगार करके मंडप पर बैठ गई। जगदीशपुर ब्लॉक के बीडीओ कृष्ण कांत शुक्ला ने बताया कि लड़का पहले बैठा था लेकिन अचानक उठकर चला गया। लड़की अकेले बैठी रही। उन्होंने कहा कि यहां लड़के के बैठे होने की फोटोग्राफ भी उन लोगों ने रखी है।

Hindi News/ Amethi / सामूहिक विवाह कार्यक्रम से दूल्हा फरार, मंडप में बैठी रही दुल्हन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो