scriptकांग्रेस को तगड़ा झटका, पार्टी के कद्दावर नेता आप में शामिल, बदलेंगे सियासी समीकरण | nadeem ashraf jayasi left congress and joined aam aadmi party | Patrika News
अमेठी

कांग्रेस को तगड़ा झटका, पार्टी के कद्दावर नेता आप में शामिल, बदलेंगे सियासी समीकरण

उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है

अमेठीFeb 24, 2020 / 10:25 am

Karishma Lalwani

कांग्रेस को तगड़ा झटका, पार्टी के कद्दावर नेता आप में शामिल, बदलेंगे सियासी समीकरण

कांग्रेस को तगड़ा झटका, पार्टी के कद्दावर नेता आप में शामिल, बदलेंगे सियासी समीकरण

अमेठी. उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, पूर्व एमएलसी व यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नदीम अशरफ जायसी ने कांग्रेस का हाथ छोड़ आप का दामन थाम लिया है। नदीम जायसी ने कांग्रेस छोड़ने की मुख्य वजह पार्टी का अपनी विचारधारा से भटकना बताया है। उनका कहना है कि कांग्रेस में अब कोई विचारधाना नहीं है। गांधी और नेहरू की विचारधारा को मानने वालों को हर दिन अपमानित होने पड़ रहा है। इसलिए पार्टी को अलविदा करना ही सही है। नदीम के साथ ही यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौधरी, पूर्व सचिन वतन सिन्हा और धनराज सोनकर ने भी कांग्रेस छोड़ दी।
कांग्रेस को तगड़ा झटका, पार्टी के कद्दावर नेता आप में शामिल, बदलेंगे सियासी समीकरण
वरिष्ठ कांग्रेसियों के अपमान से थे निराश

नदीम जायसी ने कहा कि कांग्रेस अब अपनी मुख्य विचारधारा से भटक चुकी है। उन्होंने प्रियंका गांधी के सलाहकार संदीप सिंह पर भी आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित पत्र में उन्होंने कहा कि संदीप वरिष्ठ कांग्रेसियों का अपमान करते हैं। गांधी-नेहरू की विचारधारा पर चलने वाले लोगों के लिए अपमान बर्दाश्त करना मुमकिन नहीं था।
बदल सकते हैं सियासी समीकरण

अमेठी निवासी नदीम जायसी कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते थे। नदीम के कांग्रेस से इतर जाने पर अमेठी की सियासी समीकरण में बदलाव आना तय माना जा रहा है। नदीम के सियासी समीकरण पर गौर करें तो 2001 में वह प्रदेश कांग्रेस यूथ विंग के अध्यक्ष बने। 2007 में नदीम ने कांग्रेस छोड़ बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन कर ली थी। मायावती की सरकार में उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त था। लेकिन विचारधारा से कांग्रेसी रहे नदीम ने 2016 में एक बार फिर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। जायस के साथ ही नदीम का जिले के दूसरे हिस्सों में भी ठीक-ठाक प्रभाव है। उनके आम आदमी पार्टी में जाने से जिले में आप को फायदा होना तय है।

Home / Amethi / कांग्रेस को तगड़ा झटका, पार्टी के कद्दावर नेता आप में शामिल, बदलेंगे सियासी समीकरण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो