scriptराहुल गांधी की नागरिकता सवाल पर प्रियंका का जवाब, कहा वे यहीं के पले-बढ़े हैं | priyanka gandhi reply on rahul gandhi citizenship controversy | Patrika News
अमेठी

राहुल गांधी की नागरिकता सवाल पर प्रियंका का जवाब, कहा वे यहीं के पले-बढ़े हैं

– कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दो दिवसीय अमेठी दौरे पर
– राहुल गांधी की नागरिकता पर उठे सवाल को प्रियंका ने बताया बकवास
– कहा पूरा हिंदुस्तान जानता है वे हिंदुस्तानी हैं
– भाजपा के लोग सत्ता की माया में हैं

अमेठीApr 30, 2019 / 07:13 pm

Karishma Lalwani

अमेठी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को गृह मंत्रालय से नागरिकता संबंधित मिले नोटिस को पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने बकवास करार दिया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी भारतीय नागरिक हैं। वे यहीं पैदा और बड़े हुए हैं। पूरा हिंदुस्तान जानता है कि राहुल हिंदुस्तानी हैं। प्रियंका ने भाजपा पर आरोप लगाकर कहा कि वे सत्ता की माया में हैं। भाजपा के लोग बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं और उनकी नीतियां इन्हीं की भलाई के लिए बनाई गई हैं।
अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर पार्टी का प्रचार करने व भाई राहुल के लिए वोट मांगने आईं प्रियंका ने भाजपा सरकार पर जनता से धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा सरकार बड़े-बड़े वादे करती है। ये लोग चौकीदारी का ऐलान करते हैं, जबकि इनकी सरकार में बड़े-बड़े उद्योगपति पैसा चोरी कर देश से बाहर भाग गए।
हर गरीब के खाते में 72 हजार

अमेठी में जनसंपर्क के दौरान प्रियंका ने भाजपा को उनके द्वारा किए वादों पर घेरा। उन्होंने रोजगार, जनता की मुख्य समस्या, सड़क, बिजली आदि मुद्दों पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के अधूरे वादे कांग्रेस पूरे करेगी। कांग्रेस की सरकार के सत्ता में आते ही हर गरीब के खाते में सालाना 72 हजार रुपये दिए जाएंगे। महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण भी मिलेगा।

Home / Amethi / राहुल गांधी की नागरिकता सवाल पर प्रियंका का जवाब, कहा वे यहीं के पले-बढ़े हैं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो