
congress leaders join bjp in mp - मध्यप्रदेश में कांग्रेस के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। एक के बाद एक कांग्रेस नेता साथ छोड़ते जा रहे हैं। सोमवार को इंदौर हुए एक बड़े घटनाक्रम के बाद अब ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में प्रभाव रखने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत मंगलवार को भाजपा ज्वाइन करने वाले हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है जब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मुरैना दौरे पर पहुंचने वाले हैं।
मध्यप्रदेश में मंगलवार को कांग्रेस को एक और झटका लगने जा रहा है। पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में कांग्रेस के विधायक और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत अब भाजपा में जाने का मन बना चुके है। श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से 6 बार के विधायक रहे राम निवास रावत ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने उन्हें मनाने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन वे नहीं माने और उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का मन बना लिया। आज मंगलवार को औपचारिक रूप से रामनिवास रावत भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं।
MP Loksabha 2024 News:- सूत्रों के मुताबिक रावनिवास रावत के भाजपा में जाने की स्क्रीप्ट एक माह से लिखी जा रही थी। रावत के कांग्रेस छोड़ने की वजह कांग्रेस के प्रति बेहद नाराजगी मानी जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि नीटू सिकरवार को लोकसभा का टिकट देना भी उनकी नाराजगी का कारण है। क्योंकि वे कांग्रेस से खुद टिकट चाह रहे थे। लेकिन पार्टी ने उन्हें अनदेखा कर दिया था।
मुरैना सीट से सत्यपाल सिकरवार (नीटू) को टिकट देने के बाद से रामनिवास नाराज चल रहे थे। वे खुलकर तो नहीं बोले, लेकिन कई बार तंज कसते नजर आए। उन्होंने इशारों में कहा था कि पार्टी ने बड़ी मेहनत की है और माइक्रो परीक्षण कर प्रत्याशी ढूंढे हैं और ऐसे प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं, जो कि न केवल खुद जीतेंगे बल्कि दो-चार सीटें भी जिता देंगे। इस प्रकार कांग्रेस की स्थिति बेहद अच्छी रहने वाली है। रावत ने यह भी कहा कि जिन लोगों को टिकट दिया गया है, उन्हें शायद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं है। जो उम्मीदवार आए हैं, वो जीतने वाले प्रत्याशी हैं, िना किसी के सहयोग से जीतने वाले हैं। तभी रामनिवास रावत ने जीतू पटवारी से मांग की थी कि उन्हें मुरैना सीट के प्रभार से हटा दिया जाएं।
6 बार से कांग्रेस के विधायक रहे और पूर्व प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत (ramniwas rawat) का क्षेत्र में अलग ही कद है। जानकारों का मानना है कि भाजपा में जाने के बाद उनका कद और भी उभरेगा। सरकार में भी उनकी भूमिका लगभग तय है और मोहन कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले दिग्विजय सरकार में रामनिवास रावत मंत्री पद पर रह चुके हैं और 2003 से लगातार विपक्ष में बैठे थे।
श्योपुर जिले के विजयपुर में आज रामनिवास रावत दोपहर 12 बजे भाजपा की सदस्यता लेंगे। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा उन्हें सदस्यता दिलाएंगे।
Updated on:
30 Apr 2024 10:16 am
Published on:
30 Apr 2024 10:03 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
