30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी की बात नहीं मानी, भाजपा ज्वाइन करेंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता

प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रामनिवास ने कांग्रेस का हाथ छोड़ा,....। अब भाजपा के साथ हुए रामनिवास रावत...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Apr 20, 2024

ram niwas rawat

कांग्रेस के दिग्गज नेता, पूर्व मंत्री एवं 6 बार के विधायक रामनिवास रावत (ramniwas rawat) भी अब भाजपा के हो गए हैं। भाजपा ज्वाइन करने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) से उनकी लंबी बातचीत हुई। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी में मत जाइए, शिकायतों को दूर कर लेंगे, लेकिन राम निवास रावत नहीं माने और कहा कि अब बहुत देर हो गई है। इसके बाद अब रामनिवास रावत कभी भी भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस के दिग्गज नेता, पूर्व मंत्री एवं 6 बार के विधायक राम निवास रावत ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। उन्होंने भाजपा में जाने का मन बना लिया है। पत्रिका से बातचीत में रामनिवास रावत ने इसकी पुष्टि की है।

कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास के पार्टी छोड़ने से भाजपा का बड़ा झटका लगा है। 6 बार के विधायक रामनिवास रावत वर्तमान में भी विधायक हैं। पहले माना जा रहा था कि रामनिवास रावत 25 अप्रेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुरैना दौरे के वक्त भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

राहुल गांधी के MP दौरे से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, आज BJP ज्वाइन करेंगे कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत

ऐसा है रामनिवास का करियर

कांग्रेस की राजनीति में रामनिवास रावत 6 बार विजयपुर से विधायक हैं। ये दिग्विजय सिंह के काफी खास माने जाते हैं। दिग्विजय सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। 2003 से 2013 तक इन्होंने लगातार विधानसभा चुनाव जीता है। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में वे अपने प्रतिद्वंदी से 2890 वोटों से हार गए थे।

कुछ दिन पहले मिला था ऑफर

कुछ दिन पहले राम निवास रावत को भी भाजपा से आफर दिए जाने की खबरें आई थीं। पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के बड़े नेताओं के खिलाफ बयान देकर रामनिवास रावत सुर्खियों में आ गए थे। इसके बाद श्योपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जाट ने रावत को सलाह दी थी कि अगर कांग्रेस में घुटने लगा हो दम तो भाजपा में सम्मान की मिलेगा आक्सीजन। सुरेंद्र जाट ने कहा था कि कांग्रेस उस रावण की लंका की तरह हो गई है, जहां कोई भी धर्म प्रिय विभीषण नहीं रहना चाहता है। शायद आज कांग्रेस में यही हालात रामनिवास रावत के साथ भी बन बैठी है।