scriptप्रियंका ने लगाया भाजपा पर रिश्वत देने का आरोप, कहा लिफाफे में भेजते हैं पैसे | priyanka gandhi said bjp send rupees to village head in envelop | Patrika News
अमेठी

प्रियंका ने लगाया भाजपा पर रिश्वत देने का आरोप, कहा लिफाफे में भेजते हैं पैसे

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा लिफाफे में 20-20 हजार रुपये अमेठी के ग्राम प्रधानों के लिए भेजती है

अमेठीMay 04, 2019 / 06:56 pm

Karishma Lalwani

priyanka gandhi

प्रियंका ने लगाया भाजपा पर रिश्वत देने का आरोप, कहा लिफाफे में भेजते हैं पैसे

अमेठी. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के समर्थन में अमेठी में रोड शो किया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए वोट मांगने अमेठी पहुंची प्रियंका गांधी ने नुक्कड़ संभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवादल को गलतफहमी है कि पुश्तों से चली आ रही सच्ची राजनीति की मिसाल को इतनी रकम में खरीदा जा सकता है। कांग्रेस वाले लिफाफे में यहां घोषणापत्र भेजते हैं और भाजपा वाले पत्र नहीं बल्कि उसमें 20-20 हजार रुपये भेजते हैं। भाजपा को लगता है कि अमेठी के प्रधान 20 हजार रुपये में बिक जाएंगे।
लोकतंत्र को जिंदा रखने वाली सरकार चाहिए

प्रिंयका ने कहा कि देश को ऐसी सरकार चाहिए जो लोकतंत्र और जनता को जिंदा रख सके। भाजपा की नीयत खराब है। उनकी नीतियां गरीबों के लिए नहीं बल्कि उद्योगपतियों के लिए बनाई गई हैं। भाजपा वाले किसानों का कर्ज माफ नहीं करते लेकिन पांच साल में उद्योगपतियों का साढ़े पांच लाख रोड़ कर्ज माफ कर दिया। पीएम मोदी ने देश के हर नागरिक को 15-15 लाख देने का वादा किया था लेकिन दिया कुछ नहीं। लेकिन अगर कांग्रेस की सरकार आएगी तो हर गरीब के खाते में न्याय योजना के तहत सालाना 72 हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही किसानों के लिए अलग से बजट बनेगा।
नाटक कर रहीं हैं स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अमेठी में जूते और साड़ी बांटने को प्रियंका ने नाटक बताया। उन्होंने कहा कि स्मृति पांच साल में 16 बार अमेठी आई। जबकि राहुल उससे दोगुनी बार आकर यहां के गांव-गांव घूम चुके हैं। स्मृति ईरानी देश भर की मीडिया को बुलाकर अमेठी में जूतों का विवरण करती हैं। प्रियंका ने कहा कि ये अमेठी के लोगों को जूता बांटकर उनका अपमान करती हैं क्योंकि वह जान नहीं पायीं कि अमेठी की जनता क्या है।

Home / Amethi / प्रियंका ने लगाया भाजपा पर रिश्वत देने का आरोप, कहा लिफाफे में भेजते हैं पैसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो