scriptशादी करने के लिए प्रेमिका ने बनाया प्रेमी को दुष्कर्म में फंसाने का प्लान, गंवानी पड़ी जान | woman killed by lover for blackmailing for marriage | Patrika News
अमेठी

शादी करने के लिए प्रेमिका ने बनाया प्रेमी को दुष्कर्म में फंसाने का प्लान, गंवानी पड़ी जान

अवैध सम्बंध के चलते युवक पर शादी का दबाव बनाने के लिए उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी एक महिला को भारी पड़ा

अमेठीNov 27, 2019 / 07:08 pm

Karishma Lalwani

pic

pic

अमेठी. अवैध सम्बंध के चलते युवक पर शादी का दबाव बनाने के लिए उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी एक महिला को भारी पड़ा। खुद को फंसता देख महिला को रास्ते से हटाने के लिए युवक ने महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। पांच दिन पूर्व फुरसतगंज थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात का एसपी ने आज खुलासा किया।
एसपी ख्याति गर्ग ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शिनाख्त हुई इस महिला का नाम शहरुन निसां था। महिला का मर्डर किया गया है।
पोस्टमार्टम कराए जाने पर यह बात सामने आई कि महिला के पेट में गोली लगी थी और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। इसके बाद मुकदमा क़ायम करने के बाद जब जांच शुरू हुई तो पता चला उनके पास कुछ सामान था। महिला ने काफी सारी सब्जियां खरीद रखी थीं जबकि आसपास कोई सब्जि वाले की दुकान नहीं थी। इसी शक के आधार पर काम करते हुए पुलिस टीम आगे बढ़ रही थी के आसपास कहीं न कहीं सब्जी की बाजार लगती है जहां से उसने सब्जी खरीदी है। पता करने मालूम हुआ के क़रीब में ही एक सब्जी मंडी है, वहां हमे एक सीसीटीवी फुटेज मिला। जिसमें दिखा की एक व्यक्ति है जिसके साथ वो दो पहिया वाहन पर बैठकर वो जा रही है।
शादी के लिए किया ब्लैकमेल

उस व्यक्ति की शिनाख्त मोहम्मद तुफैल के नाम से हुई। जो उक्त महिला का रिश्तेदार था और महिला के साथ उसका अवैध सम्बंध हो गया था। महिला चाहती थी तुफैल इससे शादी कर ले और तुफैल शादी नहीं करना चाहता था। महिला ने इसके बाफ तुफैल को धमकी दी थी के शादी नहीं करोगे तो तुम्हे दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगी। इसी में मामला तूल पकड़ गया और तुफैल ने अवैध तमंचे से गोली मारकर और चाकू से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो