चेन्नई में ज्‍वैलरों के घर छापेमारी कर IT अधिकारियों ने 90 करोड़ रुपए और 100 किलोग्राम सोना बरामद किए

आईटी अधिकारियों की कई टीमों ने व्यवसायी शेखर रेड्डी, श्रीनिवास रेड्डी और प्रेम के परिसरों पर छापे मारे और नए एवं पुराने नोटों और सोने के रूप में काला धन बरामद किया।

less than 1 minute read
Dec 08, 2016
Income Tax raid
Income Tax raid

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में गुरुवार को आयकर विभाग (ढ्ढञ्ज) ने छापेमारी की बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 करोड़ रुपये की नकद बरामद किए हैं। जिनमें 70 करोड़ रुपये के दो हजार रुपये के नये नोट के हैं। आयकर विभाग ने इस छापे में नकदी के अलावा 100 किलोग्राम सोना भी बरामद किया है।

आईटी अधिकारियों ने 8 आवासीय और कार्यालय परिसरों पर छापे मारकर यह नकदी और सोना बरामद किया। सबसे खासबात बरामद नकदी में से 70 करोड़ रुपए 2000 रुपए के नए नोट के हैं । आईटी सूत्रों का कहना है कि आयकर विभाग ने आवासीय और आभूषणों की दुकानों एवं होटल में छापे की कार्रवाई की।

आईटी अधिकारियों की कई टीमों ने व्यवसायी शेखर रेड्डी, श्रीनिवास रेड्डी और प्रेम के परिसरों पर छापे मारे और नए एवं पुराने नोटों और सोने के रूप में काला धन बरामद किया। यहां शहर के आठ स्थानों पर छापे मारे गए जिसमें पोस अन्नानगर और टी नगर क्षेत्र भी शामिल हैं। टी नगर में आवासीय और कार्यालय परिसर एवं होटल में छापे की कार्रवाई की गई, जिसमें एक कमरे में नकदी और सोना बरामद किया गया।

इस छापे के दौरान कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। छापे की कार्रवाई उस सूचना के बाद की गई जिसमें इन कारोबारियों पर 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को सोने और 2000 रुपए के नए नोटों में बदलने का आरोप है। इन लोगों से यह पता लगाने के लिए पूछताछ किया जा रहा है कि क्या ये लोग काले धन को सफेद बनाने या रुपए बदलवाने के रैकेट में शामिल हैं।

Published on:
08 Dec 2016 08:59 pm