भाजपा सांसद के विवादित बोल, कहा- राहुल के पास खुद सबूत नहीं है कि वे किसकी पैदाइश हैं?

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी से बीजेपी सांसद बाबू लाल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी में शब्दों को सारी मर्यादाओं को तोड़ दिया।
less than 1 minute read
Oct 08, 2016
Babu Lal
Babu Lal

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी से बीजेपी सांसद बाबू लाल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी में शब्दों को सारी मर्यादाओं को तोड़ दिया।

बाबू लाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को किस चीज का सबूत चाहिए, सबूत तो राहुल गांधी के पास खुद नहीं है कि वे किसकी पैदाइश हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग हमारी सेना पर उंगली उठा रहे हैं। इसलिए ऐसे लोगों को पाकिस्तान या दुबई भेज देना चाहिए।

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर निशाना साधा था। राहुल ने कहा था कि पीएम मोदी जवानों के खून की 'दलाली' कर रहे हैं। गौरतलब है कि 28-29 सितंबर की रात सेना ने एलओसी के उस पार जाकर आतंकियों के सात लॉन्च पैड ध्वस्त कर दिया था।

Published on:
08 Oct 2016 07:07 pm