कांग्रेस वर्किंग कमेटी में बरसे राहुल गांधी, बोले-सत्ता के नशे में चूर है मोदी सरकार, काले दौर से गुजर रहा है लोकतंत्र

कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी केन्द्र सरकार पर जमकर बरसे। मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए उन्हाेंने कहा कि मोदी सरकार सत्ता के नशे में चूर है।

less than 1 minute read
Nov 07, 2016
Feature image

कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी केन्द्र सरकार पर जमकर बरसे। मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए उन्हाेंने कहा कि मोदी सरकार सत्ता के नशे में चूर है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तबीयत खराब होने के कारण बैठक में हिस्सा नहीं ले सकीं। उनकी जगह राहुल गांधी ने वर्किंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की।

राहुल गांधी ने बैठक में कहा कि मोदी सरकार को सत्ता का नशा चढ़ा हुआ है। असहमति रखने वालों को चुप किया जाता है। आम नागरिकों को राष्ट्रीय सुरक्षा की आड़ लेकर सवाल पूछने के लिए धमकाया जा रहा है। साथ ही बिना किसी चैनल का नाम लिए कहा कि टीवी चैनलों को सजा देते हुए उन्हें बंद करवाया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारा लोकतंत्र काले दौर से गुजर रहा है। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार पर अभिव्यक्ति के अधिकार को छीनने का आरोप लगाते हुए आगामी संसद सत्र में विरोध की बात कही।

जम्मू कश्मीर आैर पाकिस्तान का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने सभी हदें पार कर दी हैं। जम्मू कश्मीर में कर्इ दशकों के बाद इतनी मौतें हुर्इ हैं।

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी की ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है। बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा के साथ शीतकालीन सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति भी बनार्इ जाएगी। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कांग्रेस के कर्इ वरिष्ठ नेता भी शिरकत कर रहे हैं।

(फाइल फोटो)

Published on:
07 Nov 2016 02:13 pm