सूरतः हीरा कारोबारी ने कर्मचारियों को दिया शानदार तोहफा, 125 को बांटी स्कूटी

सूरत में रहने वाले लक्ष्मीदास वेकारिया ने अपने कर्मचारियों को स्कूटी गिफ्ट की है।

less than 1 minute read

इंक्रीमेंट के लिए कर्मचारी क्या नहीं करते? फिर भी कर्इ बार उनकी उम्मीदें पूरी नहीं होती। वे हर साल इंक्रीमेंट का शिद्दत से इंतजार करते हैं आैर चाहते हैं कि बाॅस उनकी काबिलियत को समझे आैर शानदार इंक्रीमेट करें। कर्इ बार कर्मचारियों को निराश भी होना पड़ता है। हालांकि गुजरात के हीरा कारोबारी लक्ष्मीदास वेकारिया ने अपने कर्मचारियों को निराश नहीं किया आैर उम्मीद से बढ़कर दिया है।

सूरत में रहने वाले लक्ष्मीदास वेकारिया ने अपने कर्मचारियों को स्कूटी गिफ्ट की है। उन्होंने अपने एक दो नहीं बल्कि सवा सौ कर्मचारियों काे एक्टिवा 4G तोहफे में दी है।

वेकारिया ने 2010 में हीरा तराशने की अपनी फैक्ट्री शुरू की। इसके बाद से ही उनके वर्कर्स ने कड़ी मेहनत की। इसी से खुश होकर वेकारिया ने अपने कर्मचारियों को 125 वर्करों को तोहफे के रूप में ये स्कूटी दी है।

हम आपको बता दें कि लक्ष्मीदास वेकारिया के अलावा कुछ आैर नाम है जो अपने कर्मचारियों को एेसे बड़े तोहफे देने के लिए जाने जाते हैं। एक एक्सपोर्ट कंपनी के मालिक आैर हीरा कारोबारी गोविंद ढोलकिया अपने 300 कर्मचारियों आैर उनके परिवार वालों को उत्तराखंड के 10 दिन के टूर पर ले गए थे। वहीं हरे कृष्णा एक्सपोर्ट्स के मालिक शिवाजीभार्इ ढोलकिया ने अपने 400 कर्मचारियों को फ्लैट आैर 1260 को कारें गिफ्ट की थी।

Published on:
21 Apr 2017 09:50 am
Also Read
View All