राजस्थान के बाद UP में भी आनंदपाल-आनंदपाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा-अमर रहे

राजस्थान में आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद अब विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। राजपूत समाज सीबीआर्इ जांच की मांग कर रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jul 2017, 11:33 AM IST
Feature image

राजस्थान में आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद अब विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। राजपूत समाज सीबीआर्इ जांच की मांग कर रहा है। आनंदपाल आठ दिनों तक आगरा में भी रहा था आैर उसका कनेक्शन उत्तर प्रदेश के राजपूतों से भी था। यही कारण है कि आनंदपाल के समर्थन में मुहिम चलार्इ जा रही है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में आनंदपाल के समर्थन में कुछ फोटोज सामने आर्इ हैं। उसके एनकाउंटर से लोगों में आक्रोश है आैर कुछ लोग आनंदपाल अमर रहे नारे के साथ फोटो पोस्ट कर रहे हैं। क्षत्रिय समाज एकता मुरैना नाम से फेसबुक पर एक ग्रुप आनंदपाल के समर्थन में मुहिम चला रहा है। इसमें आनंदपाल के एनकाउंटर की सीबीआर्इ जांच की मांग की जा रही है।

आनंदपाल के एनकाउंटर की सीबीआर्इ जांच की मांग पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने भी गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। गृहमंत्री ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है।

हालांकि अभी यह मामला राजस्थान की तरह उत्तर प्रदेश में बड़ा रूप नहीं ले रहा है, लेकिन जो चिंगारी कुछ लोगों ने जलार्इ है वह इस मामले को आैर बड़ा कर सकती है।

हम आपको बता दें कि पुलिस ने राजस्थान के चूरू जिले के मालासर में आनंदपाल का एनकाउंटर कर दिया था। आनंदपाल की मौत के बाद से ही इस एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं आैर लोग सीबीआर्इ से निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

Published on: