बुरहान वानी के स्कूल में पढ़ने वाली शाहिरा बनीं रोल माॅडल, 12वीं में किया स्टेट टॉप

कश्मीर की 12 वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में टॉप करने वाली लड़की का नाम शाहिरा है। शाहिरा उसी स्‍कूल से है, जहां से बुरहान वानी ने पढ़ाई की थी।

less than 1 minute read
Feb 02, 2017
tops Kashmir

कश्मीर की 12 वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में टॉप करने वाली लड़की का नाम शाहिरा है। शाहिरा उसी स्‍कूल से है, जहां से बुरहान वानी ने पढ़ाई की थी। छात्रा ने 12वीं में 500 में से 498 अंक हासिल करते हुए स्टेट में टाॅप किया है।

शाहिरा ने कहा है कि उसने शिक्षकों के चलते ये कामयाबी हासिल की है। उसने बताया कि वह नीट की परीक्षा देना चाहती है। वहीं शाहिरा के पिता का कहना है कि उन्होंने हमेशा अपनी बेटी को कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। अपनी पढ़ाई को लेकर हमेशा समय का पाबंद रहने को भी कहा। उनकी कामयाबी से खुश स्कूल के शिक्षक का कहना है, "मैं दुआ करता हूं कि कि वह भविष्य में भी इसी तरह सफलता हासिल करें।"

500 में से 498 नंबर

बुरहान की मौत के बाद कश्मीर में क़रीब छह महीनों तक भारत विरोधी प्रदर्शन जारी रहे और कश्मीर में छह महीनों तक कर्फ़्यू और हड़ताल की वजह से सब कुछ ठप रहा था। शाहिरा स्कूल नहीं जा सकी, क्योंकि इस वजह से कश्मीर के सभी स्कूल छह महीनों तक बंद थे।

आपको बता दें कि 21 जनवरी को राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए थे। इस साल कश्‍मीर बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा 28,800 लड़कों ने दी थी, जिसमें से 21,586 ने परीक्षा पास की।

इनके पास का प्रतिशत 74.95 फीसदी रहा। जबकि 24,359 लड़कियों ने परीक्षा दी और इनमें से 18,533 ने पास किया। कामयाब छात्राओं का प्रतिशत 76.08 फीसदी रहा है।

Published on:
02 Feb 2017 05:40 pm
Also Read
View All