LOVER पर दूसरे से शादी न करने का दबाव डाल रहा था, लड़की ने किया कुछ ऐसा

उत्तर प्रदेश में मेरठ के मेडिकल कालेज क्षेत्र में इंडियन ओवरसीज बैंक के कैशियर की हत्या के आरोप में उसकी प्रेमिका समेत तीन लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

less than 1 minute read
Dec 13, 2015
Feature image
उत्तर प्रदेश में मेरठ के मेडिकल कालेज क्षेत्र में इंडियन ओवरसीज बैंक के कैशियर की हत्या के आरोप में उसकी प्रेमिका समेत तीन लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश चन्द दुबे ने बताया कि बैंक के कैशियर रिंकू का एक लडकी से प्रेम संबंध चल रहा था। लड़की की आगामी चार जनवरी को किसी दूसरे लड़के से शादी होने वाली थी। प्रेमी लड़की पर शादी नहीं करने का दबाव डाल रहा था।

तीन लोग गिरफ्तार
इसी बात से नाराज प्रेमिका ने घर वालों के साथ मिलकर रिंकू की रविवार रात हत्या कर दी। दुबे के अनुसार रिंकू के पिता द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट में नामजद तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

परिजनों ने किया हंगामा
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद रिंकू के घर वाले और आस पास के लोगों ने प्रेमिका को अपने सुपुर्द करने की मांग को लेकर थाने में हंगामा किया। थाने में तोडफोड की और कुछ मोटरसाइकिलों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

(DEMO PIC)

Published on:
13 Dec 2015 03:25 pm