अमरीका और मोदी सरकार का हो रहा बड़ा करार, पाकिस्तानी आतंकी-चीन की कपटी चाल को सबक सिखाने के लिए है जरूरी

ओबामा सरकार की विदेश नीति का रुझान एशिया की तरफ ही रहा है। इसमें भी खासकर भारत को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। इसका उदाहरण ये भी है कि अमरीका ने भारत को हथियार देने में रूस को पीछे छोड़ दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Oct 2016, 7:24 PM IST
PM Modi meets Obama
PM Modi meets Obama

भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा करने के लिए अमरीका के साथ एक करार करने जा रहा है। भारत चाहता है कि इस डील को ओबामा कार्यकाल के दौरान ही जल्द पूरा कर लिया जाए।

पाकिस्तान के साथ बढ़ते टकराव और चीन की कपटी चाल की वजह से भारत के लिए ये डील बहुत जरूरी है। सबसे खास बात ये भी है कि ओबामा भारत से अच्छी दोस्ती निभा रहे हैं, इस वजह से ही इस डील को उनके कार्यकाल के दौरान पूरा करने की कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि ओबामा सरकार की विदेश नीति का रुझान एशिया की तरफ ही रहा है। इसमें भी खासकर भारत को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। इसका उदाहरण ये भी है कि अमरीका ने भारत को हथियार देने में रूस को पीछे छोड़ दिया है।

खबरों में ये भी बताया जा रहा है कि इस डील को जल्द पूरा करने के पीछे की वजह डोनाल्ड ट्रंप हैं। ट्रंप अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में अगर जीत जाते हैं तो भारत के संबंधों पर असर पड़ सकता है। अगर ऐसा होता है तो एशिया में चीन सबसे ज्यादा प्रभावशाली बन सकता है।

Published on: