
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि सेना पड़ोसी देशों की किसी भी प्रकार की हिमाकत से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रावत ने गुरुवार को कहा कि सेना चीन और पाकिस्तान जैसे बाहरी खतरों के साथ आतंरिक खतरों से भी एकसाथ निपटने के पूरी तरह सक्षम है।
जम्मू-कश्मीर में जल्द सुधरेंगे हालात: रावत
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जल्द ही हालात सुधरेंगे। जनरल रावत ने पाकिस्तान पर कश्मीरी युवाओं को सोशल मीडिया पर प्रॉपगैंडा के जरिए भरमाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भ्राम संदेशों और वीडियो से छेड़छाड़ कर राज्य के युवाओं को बरगला रहा है। घाटी से भी कुछ लोग इसमें पाकिस्तान का साथ दे रहे है।
'सेना के शस्त्रगार को किया जा रहा अपग्रेड '
सेना आधुनिकीकरण के सवाल पर जनरल रावत ने कहा कि इसकी तैयारी भी साथ-साथ चल रही है। उन्होंने कहा कि हम आधुनिकीकरण का मुद्दा सरकार के सामने उठाते रहते हैं और अभी सेना के शस्त्रगार को अपग्रेड किया जा रहा है, जहां 30:40:30 का अनुपात बनाकर चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 30 फीसद उपकरण बेहद आधुनिक हैं, 10 फीसद का आधुनिकर किया जा रहा और बाकी 30 फीसद पुरानी पड़ चुकी है और उसे उपग्रेड करने की जरूरत है।