नोटबंदी पर जम्मू-कश्मीर में बड़ी घटना, मारे गए दो आतंकियों के पास से बरामद हुए 2000 के नए नोट

सोमवार को जम्मू-कश्मीर के बैंक पर हथियार बंद नकाबपोशों ने हमला कर 13 लाख रुपये लूट लिए थे, जिनमें 500 और हजार के पुराने नोट बड़ी संख्या में थे।

less than 1 minute read
Nov 22, 2016
Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए दो आतंकवादियों के पास से दो हज़ार के नए नोट मिले हैं और साथ ही भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं।

पीएम मोदी की 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बैन की घोषणा की थी, उसके बाद से ही लोग पैसों के लिए तथा नए नोटों के लिए लाइनों में लगे हैं। पर ये नोट आतंकियों के पास कैसे पहुंच गए, ये सोचने वाली बात है। मारे गए दोनों आतंकियों के पास से कुल 15000 रुपये मिले हैं, जिसमें दो नोट 2000 के हैं और बाकी 100 के हैं।

गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में मंगलवार को सुरक्षाबलों को बोनीखान गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली। इस पर 13 राष्ट्रीय राइफल्स की टुकड़ी और राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने अभियान शुरू कर दिया।

जैसे ही सेना के जवान आतंकवादियों के ठिकाने के पास पहुंचे, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, मुठभेड़ दोनों आतंकवादियों के मारे जाने तक जारी रही। उन्होंने कहा, माना जा रहा है कि दोनों आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े थे।

गौरतलब है कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर के बैंक पर हथियार बंद नकाबपोशों ने हमला कर 13 लाख रुपये लूट लिए थे, जिनमें 500 और हजार के पुराने नोट बड़ी संख्या में थे। उस लूट को ही आधार माना जा सकता है कि ये पैसे वो ही हो सकते हैं।

Published on:
22 Nov 2016 05:14 pm
Also Read
View All